13 जुलाई 2014 - 17:28
एक सप्ताह में नतीजे तक पहुंच सकते हैं ईरान और ग्रुप 5+1।

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि हम एक सप्ताह में इतिहास रच सकते हैं।

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि हम एक सप्ताह में इतिहास रच सकते हैं।
विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान तथा ग्रुप 5+1, अगले रविवार तक ऐतिहासिक परिणाम तक पहुंच सकते हैं।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने रविवार को ट्वीट किया है कि वार्ता करने वाले दोनो पक्षों के बीच विश्वास बहाली और सहमति तक पहुंचने के मार्ग में पाई जाने वाली चिंताओं की समीक्षा की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि परमाणु वार्ता के इस चरण में हम इस बात के यथासंभव प्रयास करेंगे कि ग्रुप 5+1 के साथ किसी व्यापक सहमति पर पहुंचा जाए।